#drkalpanasaini

Dr kalpana sainidrkalpanasaini
2025-11-11

आज दिनांक 11 नवम्बर 2025 को रुड़की आवास पर जन समस्याएं सुनी तथा समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देश दिया।

Dr kalpana sainidrkalpanasaini
2025-11-10

आज दिनांक 10 नवम्बर 2025 को ग्राम हददीपुर ग्रंट बहादराबाद (हरिद्वार) के अंतर्गत हरिजन बस्ती में सांसद निधि से निर्मित
सड़क का शिलान्यास करने के उपरांत कार्य स्थल का निरीक्षण किया।

Dr kalpana sainidrkalpanasaini
2025-11-10

आज अनुसूचित बाहुल्य ग्राम हबीबपुर निवादा, वि०ख० भगवानपुर (हरिद्वार) में सांसद निधि से निर्मित श्मशान घाट का निरीक्षण किया।

Dr kalpana sainidrkalpanasaini
2025-11-10

आज दिनांक 10 नवम्बर 2025 को ग्राम मंडावर, वि०ख० भगवानपुर (हरिद्वार) में सांसद निधि से निर्मित सड़क का शिलान्यास करने के उपरान्त निर्माण स्थल का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर ग्रामवासियों से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

Dr kalpana sainidrkalpanasaini
2025-11-07

उत्तराखंड के प्रवासी भाई-बहनों को प्रवासी उत्तराखंड दिवस की हार्दिक बधाई!
आप सभी की लगन, परिश्रम और अपनी मातृभूमि के प्रति अटूट लगाव, उत्तराखंड की असली पहचान है। यह दिवस हम सभी को अपनी जड़ों से जुड़े रहने, संस्कृति को सहेजने और राज्य के विकास में योगदान देने की प्रेरणा देता है।

Dr kalpana sainidrkalpanasaini
2025-11-07

स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी, शिक्षक एवं लेखक बिपिन चंद्र पाल की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
आपने अपने विचारों से स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी और देशवासियों में स्वराज, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की अलख जगाई।

Dr kalpana sainidrkalpanasaini
2025-11-07

महान वैज्ञानिक एवं ‘भारत रत्न’ डॉ. चन्द्रशेखर वेंकट रमन जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन!
रमन प्रभाव की खोज से विज्ञान जगत में भारत की प्रतिभा का परचम लहराने वाले डॉ. रमन जी ने अपने अद्भुत अनुसंधान से पूरी दुनिया को चकित किया। आपका जीवन समर्पण, जिज्ञासा और ज्ञान के प्रति निष्ठा का प्रतीक है।

Dr kalpana sainidrkalpanasaini
2025-11-05

कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं!
यह दिव्य पर्व आपके जीवन में प्रकाश और समृद्धि लेकर आए।

Dr kalpana sainidrkalpanasaini
2025-11-01

आजाद हिन्द फौज़ के महानायक, देवभूमि उत्तराखंड के वीर सपूत शहीद केसरी चंद जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन!
आपका अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान हम सबके लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा!

Dr kalpana sainidrkalpanasaini
2025-11-01

समस्त प्रदेशवासियों को खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
खाटू श्याम का आशीष आप सभी पर सदैव बना रहे और आपके जीवन में समृद्धि, विश्वास और सद्भाव का संचार हो, यही कामना है।

Dr kalpana sainidrkalpanasaini
2025-11-01

देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं!

भगवान विष्णु आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और आनंद का प्रकाश भरें — हर घर में मंगल और हर हृदय में भक्ति का दीप प्रज्वलित हो!

Dr kalpana sainidrkalpanasaini
2025-10-30

गोपूजा परमा पूजा गोसेवा परमं तपः।
गोमन्त्रः परमो मन्त्रः यो जानाति स मुच्यते॥
समस्त प्रदेशवासियों को सर्वसुखदायिनी, त्रिभुवन वन्दिता, 33 कोटि देवी-देवताओं को स्वयं में समाहित करने वाली गौमाता के आराधना के पावन पर्व गोपाष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
गौसेवा आस्था के साथ ही हमारी संस्कृति, कृतज्ञता और करुणा का प्रतीक है। गौमाता का दिव्य आशीष आप सभी पर सदैव बना रहे, और आपका जीवन सुख, शांति व समृद्धि से आलोकित हो, यही कामना है।

Dr kalpana sainidrkalpanasaini
2025-10-30

भारतीय परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के जनक, महान वैज्ञानिक डॉ. होमी जहांगीर भाभा जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि!
विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आपका योगदान भारत की आत्मनिर्भरता की आधारशिला है।

Dr kalpana sainidrkalpanasaini
2025-10-30

महान समाज सुधारक, आर्य समाज के संस्थापक और क्रान्तिदर्शी संत स्वामी दयानन्द सरस्वती जी की पुण्यतिथि पर शत्-शत् नमन।

Dr kalpana sainidrkalpanasaini
2025-10-16

समस्त प्रदेशवासियों को विश्व खाद्य दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
प्रदेश में खाद्य सुरक्षा और पोषण सुनिश्चित करने के लिए हमारी सरकार पूरी तरह से संकल्पबद्ध है। प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पारदर्शी और तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाया गया है साथ ही, महिलाओं एवं बच्चों के पोषण को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Dr kalpana sainidrkalpanasaini
2025-10-16

'सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा' को अपना आदर्श वाक्य मानकर सदा राष्ट्र सेवा में सेवारत NSG के जवानों को कृतज्ञ प्रणाम एवं राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

Dr kalpana sainidrkalpanasaini
2025-10-15

हिन्दी कविता विद्या में छायावादी युग के प्रमुख स्तंभ, उपन्यासकार, निबंधकार व कहानीकार सूर्यकांत त्रिपाठी “निराला जी” की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।

Dr kalpana sainidrkalpanasaini
2025-10-15

सिख पंथ के सातवें गुरु श्री गुरु हरराय साहिब जी के ज्योति ज्योत दिवस पर कोटि-कोटि नमन !

Dr kalpana sainidrkalpanasaini
2025-10-12

जनसेवा, त्याग, समर्पण एवं सादगी की प्रतिमूर्ति राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन !

Dr kalpana sainidrkalpanasaini
2025-10-12

उत्तराखंड की पहली महिला आंदोलनकारी एवं स्वतंत्रता आंदोलन के लिए जेल जाने वाली प्रथम महिला बिशनी देवी शाह जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन !

Client Info

Server: https://mastodon.social
Version: 2025.07
Repository: https://github.com/cyevgeniy/lmst