#OmPrakashChautalaNews

मोहित ठाकुरrightnewshindi@rightnewsindia.com
2024-12-20

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का 89 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, गुरुग्राम में ली अंतिम सांस

Om Prakash Chautala Passed Away: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का शुक्रवार को निधन हो गया। गुरुग्राम निवास में उन्होंने अंतिम सांस ली। ओमप्रकाश चौटाला 89 वर्ष के थे। चौटाला को सुबह साढ़े 11 बजे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल लाया गया था, लेकिन उनका निधन हो चुका था। बता दें कि वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा था। ओम प्रकाश को साल 2012 में जेबीटी भर्ती घोटाला में दोषी करार देते हुए तिहाड़ जेल में 10 साल के लिए कारावास की सजा सुनाई गई थी। चौटाला बारहवीं पास थे।

पूर्व उप प्रधानमंत्री के बेटे थे ओम प्रकाश चौटाला

ओपी चौटाला भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल के सबसे बड़े बेटे थे। उनका जन्म एक जनवरी 1935 को सिरसा के गांव चौटाला में हुआ था।चौटाला पांच बार हरियाणा के सीएम रहे। दो दिसंबर 1989 को चौटाला पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। वे 22 मई 1990 तक इस पद पर रहे। 12 जुलाई 1990 को चौटाला ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद को शपथ ली थी, जब तत्कालीन मुख्यमंत्री बनारसी दास गुप्ता को दो माह में ही पद से हटा दिया गया था। हालांकि चौटाला को भी पांच दिन बाद ही पद से त्यागपत्र देना पड़ा था। 22 अप्रैल 1991 को तीसरी बार चौटाला ने सीएम पद संभाला। लेकिन दो हफ्ते बाद ही केंद्र सरकार ने प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगा दिया था।

ओपी चौटाला के परिवार में कौन-कौन

ओम प्रकाश चौटाला का विवाह स्नेह लता से हुआ था। अगस्त 2019 में उनकी मृत्यु हो गई थी। उनके दो बेटे है अजय सिंह और अभय सिंह और एक बेटी सुनीता है। उनके पुत्र अजय सिंह भिवानी लोकसभा सीट से पूर्व सांसद है और छोटे बेटे अभय ऐलनाबाद से पूर्व विधायक हैं। उनके पोते दुष्यंत चौटाला हिसार लोकसभा से पूर्व सांसद और हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री हैं। वहीं उनके छोटे बेटे अभय चौटाला ऐलनाबाद सीट से विधायक थे। लेकिन इस बार वो चुनाव हार गए।

#GurugramNews #haryanaNews #OmPrakashChautalaNews

Client Info

Server: https://mastodon.social
Version: 2025.07
Repository: https://github.com/cyevgeniy/lmst