#poknews

Right News IndiaHindiNews
2025-10-01

पीओके: पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के खिलाफ भड़का जनाक्रोश, कई इलाकों में हो रहा जबरदस्त प्रदर्शन

rightnewsindia.com/pok-public-

मोहित ठाकुरrightnewshindi@rightnewsindia.com
2024-12-26

कांग्रेस के CWC अधिवेशन में भारत के नक्शे से गायब हुआ POK, भाजपा बोली, कांग्रेस नई मुस्लिम लीग

Delhi News: कर्नाटक के बेलगाम में कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक होने जा रही है। इससे पहले नेताओं के स्वागत के लिए पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं, जिस पर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैनर और फ्लेक्स में भारत के नक्शे को विकृत रूप में पेश किया है। बेलगाम शहर के प्रवेश द्वार पर लगाए गए इन बैनरों में छपा भारत का नक्शा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और अक्साई चिन के इलाके से गायब कर दिया गया है।

इस मामले पर भाजपा ने कड़ा पलटवार किया है और कांग्रेस को नई मुस्लिम लीग करार दिया है। आपको बता दें कि कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक 26 और 27 दिसंबर को बेलगाम में होने जा रही है। कांग्रेस पार्टी इस साल को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अधिवेशन के शताब्दी वर्ष के रूप में मना रही है, जिसकी स्थापना 1924 में हुई थी। इस कार्यक्रम में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत पार्टी के सभी बड़े नेता हिस्सा लेने जा रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर भारत के नक्शे को विकृत करने का आरोप लगाया है। भाजपा के पूर्व विधायक संजय पाटिल ने कहा कि यह कांग्रेस की असली मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा, “यही कारण है कि कांग्रेस ने अनुच्छेद 370 को हटाने का समर्थन नहीं किया।” इस बीच, स्थानीय भाजपा पार्षद श्रेया नकाडी ने इस पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, “भारत का मुकुट गायब है। अब यह महात्मा गांधी का भारत नहीं, बल्कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का भारत है।”

भाजपा नेता अमित मालवीय ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, “कांग्रेस अब नई मुस्लिम लीग बन गई है। यह फिर से भारत को तोड़ना चाहती है।” कांग्रेस ने इस मामले से खुद को अलग करते हुए कहा कि ये कांग्रेस के आधिकारिक बैनर नहीं हैं। कांग्रेस एमएलसी नागराज यादव ने कहा, “ये कांग्रेस के आधिकारिक बैनर नहीं हैं, इन्हें कुछ अनुयायियों ने लगाया है। अगर कुछ शुभचिंतक या अनुयायी नेताओं के स्वागत में बैनर लगाते हैं, तो वे सरकार से सलाह नहीं लेते हैं।”

#bjpNews #CongressCWCSessionNews #IndiaMapNews #MuslimLeagueNews #POKNews

Client Info

Server: https://mastodon.social
Version: 2025.07
Repository: https://github.com/cyevgeniy/lmst