#JobNews

मोहित ठाकुरrightnewshindi@rightnewsindia.com
2024-12-17

हिमाचल के बेरोजगारों के लिए बड़ी खुशखबरी, 1423 पदों पर हो रही भर्ती में आयु सीमा में मिलेगी 2 साल की छूट

Himachal News: पेपर लीक प्रकरण के चलते दो साल से नौकरी का इंतजार कर प्रदेशभर के बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। भंग कर्मचारी चयन आयोग के दौर से लटकी भर्ती प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा करने और पात्र अभ्यर्थियों को कम से कम दो साल अधिकतम आयु सीमा में राहत देने की कवायद शुरू हो गई है। इस सिलसिले में राज्य चयन आयोग ने प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा है।

बीत दिनों मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस सिलसिले में आयोग से जुड़े अधिकारियों को इस विषय पर दिशा-निर्देश जारी किए थे। अब हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर की ओर से भंग हो चुके आयोग के दौर में अधिसूचित हुए 80 पोस्ट कोड की भर्ती प्रक्रिया को पूरा की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। 80 पोस्ट कोड में प्रदेश के विभिन्न विभागों में कुल 1,423 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें जेबीटी, जेओए आईटी सहित विभिन्न पद शामिल हैं।

सबसे अधिक 400 पद जेबीटी के भरे जाएंगे

सबसे अधिक 400 के करीब पद जेबीटी के भरे जाएंगे। ऐसे में पात्र जेबीटी प्रशिक्षुओं के लिए यह सबसे बड़ी राहत होगी। दिसंबर 2022 में पेपर लीक मामला सामने आया था। इसके बाद से दर्जनों भर्ती प्रक्रिया जो चल रही थी, वह जांच के दायरे में आ गई। 80 ऐसी पोस्ट कोड थीं, जिनके लिए महज आवेदन प्रक्रिया ही पूरी हुई थी। इन पोस्ट कोड की भर्ती प्रक्रिया को अब पूरा किया जाएगा।

कैबिनेट में होगा भर्तियों पर अंतिम निर्णय

तपोवन में विधानसभा सत्र शुरू होने से पूर्व ही मुख्यमंत्री सुक्खू को आयोग की ओर इस सिलसिले में विस्तृत रिपोर्ट सौंपी जाएंगी। इसके लिए आयोग ने तैयारी पूरी कर ली है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद ही भर्ती प्रक्रियाओं से जुड़े इस मसले को कैबिनेट में लाया जाएगा। कैबिनेट में मंजूरी के बाद यह तय हो पाएगा कि यह भर्ती प्रक्रिया नए सिरे से होंगी या फिर पूर्व की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

मुख्यमंत्री के निर्देशों पर आयोग की ओर से प्रपोजल तैयार कर सरकार को भेज दी गई है। इन भर्तियों में अधिकतम आयु सीमा में राहत और नए सिरे से भर्ती विज्ञापन को लेकर सरकार स्तर पर फैसला होगा। 80 पोस्ट कोड में 1,423 पदों को भरा जाना है।–विक्रम महाजन, सचिव, हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग

#hamirpurNews #HimachalGovernmentJobsNews #himachalNews #JobNews

मोहित ठाकुरrightnewshindi@rightnewsindia.com
2024-12-15

हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी में भरे जा रहे नॉन-टीचिंग के पद, यहां पढ़ें भर्ती की पूरी डिटेल

CUH Recruitment 2024: हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी (Himachal Pradesh Central University)ने नॉन-टीचिंग (Non-Teaching) के पदों पर भर्ती निकाली है। यूनिवर्सिटी ने यह भर्ती ग्रुप ए, बी और सी कैटेगिरी के लिए निकाली है।

इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://www.cuhimachal.ac.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई ( Online Apply)कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 दिसंबर, 2024 है। लास्ट डेट बीतने के बाद कोई भी एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय ( CUH) की ओर से जारी सूचना के अनुसार, कुल 26 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें ग्रुप ए 03, ग्रुप बी 8 और सी के 13 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले यूआर/ओबीसी(NCL)/ईडब्ल्यूएस कैटेगिरी के अभ्यर्थियों को 1750 रुपये का शुल्क देना होगा।

वहीं, एससी, एसटी, पीडब्लूडी वूमेन कैंडिडेट्स को 1500 रुपये का शुल्क देना होगा। उम्मीदवार एक बात का ध्यान रखें कि एक बार का भुगतान किया गया आवेदन शुल्क (Application Fee) ना तो वापस किया जाएगा और ना ही आरक्षित रखा जाएगा। किसी अन्य परीक्षा या किसी भी परिस्थिति में रिफंड पर विचार नहीं किया जाएगा।

सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट https://www.cuhimachal.ac.in पर जाना होगा।

होमपेज पर सीयूएच भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करें। आवश्यक विवरण प्रदान करें। आवेदन पत्र जमा करें।

आवश्यक दस्तावेज जमा करें। निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।

सबमिट करने से पहले एक बार आवेदन पत्र को अच्छी तरह से पढ़ लें

फिर भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट अपने पास रखें।

#himachalNews #JobNews #SarkariNaukriNews #shimlaNews #VacancyNews

मोहित ठाकुरrightnewshindi@rightnewsindia.com
2024-12-11

कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक में भरे जा रहे विभिन्न श्रेणियों के 24 पद, यहां पढ़ें भर्ती की डिटेल

Job News: कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक में विभिन्न श्रेणियों के 24 पद भरे जाएंगे। जिन श्रेणियों के पद भरे जाने हैं, उनमें सहायक प्रबंधक के चार, रिकवरी सुपरवाइजर और कार्यालय सहायक के 20 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आईबीपीएस मुंबई के माध्यम से होगी। इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 15 दिसंबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सहायक प्रबंधक के पद के लिए अभ्यर्थी का द्वितीय श्रेणी में स्नातक की उपाधि होना अनिवार्य है। जबकि रिकवरी सुपरवाइजर और कार्यालय सहायक के लिए 50 फीसदी अंकों के साथ बारहवीं कक्षा या स्नातक /स्नातकोत्तर की उपाधि होना अनिवार्य है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए नियमों के तहत अंकों में पांच फीसदी की छूट प्रदान की जाएगी। कंप्यूटर एप्लीकेशन/ कोऑपरेटिव प्रबंधन में डिप्लोमा धारक को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।

कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के महाप्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि बैंक में विभिन्न श्रेणियों के 24 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। पारदर्शिता के लिए बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) के माध्यम से यह भर्ती परीक्षा होगी।

सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों के लिए साक्षात्कार 16 से

एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए बिलासपुर के लिए 100 सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर भर्ती किए जाएंगे। इसके लिए किन्नौर जिले के युवाओं के लिए उप रोजगार कार्यालय रिकांगपिओ और निचार में साक्षात्कार रखे गए हैं। शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास और आयु सीमा 19 से 40 वर्ष रखी है। 16 दिसंबर को रिकांगपिओ और 17 को निचार में सुबह साढ़े 11 बजे साक्षात्कार होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 16,500 से 19 हजार तक मानदेय दिया जाएगा।

#himachalNews #JobNews #kangraNews

मोहित ठाकुरrightnewshindi@rightnewsindia.com
2024-12-07

IIT मंडी में नौकरी के लिए 19 और 20 दिसंबर को होंगे कैंपस इंटरव्यू, यहां पढ़ें उम्र, योग्यता समेत पूरी डिटेल

Campus Interview at ITI Mandi: नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। आईटीआई मंडी ( ITI Mandi) में 19 और 20 दिसंबर को मारुति सुजुकी द्वारा टैंपरेरी वर्कमैन (Temporary Workman) के लिए कैंपस इंटरव्यू (Campus Interview) का आयोजन किया जाएगा।

यह इंटरव्यू केवल हिमाचल, उत्तराखंड और पंजाब के अभ्यर्थियों के लिए होगा। इस संबंध में आईटीआई के प्रधानाचार्य इंजीनियर रविंद्र सिंह बनयाल ने बताया कि 19 को असैसमेंट और 20 दिसंबर को इंटरव्यू होगा।

आयु 18 से 26 वर्ष होनी चाहिए

ट्रेनिंग एंड प्लेसमैंट ऑफिसर राजेन्द्र कटोच (Training and Placement Officer Rajendra Katoch)ने बताया कि इंटरव्यू में भाग लेने वाले उम्मीदवार को 10वीं में 40 प्रतिशत अंकों और आईटीआई (एनसीवीटी/एससीवीटी) पास होना अनिवार्य है। यह इंटरव्यू केवल युवकों के लिए होगा। इसके लिए आयु सीमा 18 से 26 वर्ष होनी चाहिए। कंपनी फिटर, वैल्डर, पेंटर जनरल, टर्नर, डीजल मैकेनिक, मशीनीस्ट, मशीनीस्ट ग्राइंडर, टूल एंड डाई मेकर, मोटर मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, टैक्नीशियन ऑटोमोटिव मैन्यूफैक्चरिंग, फाऊंड्रीमैन, शीट मैटल, प्लास्टिक प्रोसैसिंगशीट ऑप्रेटर, मैकेनिक ऑटो बॉडी पेंटिंग और मैकेनिक ऑटो बॉडी रिपेयर व्यवसाय में पासआउट अभ्यर्थियों के इंटरव्यू लेगी।

33,400 रुपए प्रतिमाह वेतन

चयनित उम्मीदवारों (Selected Candidates)को कंपनी द्वारा 33,400 रुपए प्रतिमाह वेतन (Salary) दिया जाएगा। इसके अलावा यूनिफार्म, रियायती दर पर खाना और कंपनी के नियमानुसार अन्य सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इंटरव्यू के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ 10वीं, आईटीआई मार्कशीट की 2 सैट प्रतिलिपियां प्रमाण पत्रों के साथ, आधार कार्ड, आईडी प्रूफ एवं 3 नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटोग्राफ साथ लाने होंगे। टैंपरेरी वर्कमैन-1 के लिए नौकरी 7 महीने के लिए होगी। 7 महीने के बाद अभ्यर्थियों के प्रदर्शन/प्रतिक्रिया और कंपनी की अवशक्तानुसार टैंपरेरी वर्कमैन-2 (Temporary Workman-2) के लिए बुलाया जाएगा। इस इंटरव्यू में भाग लेने वाले इच्छुक अभ्यर्थी क्यूआर कोड को स्कैन कर रजिस्टर्ड कर सकते हैं।

#himachalNews #IITMandiNews #JobNews #NaukariNews

मोहित ठाकुरrightnewshindi@rightnewsindia.com
2024-12-04

हिमाचल में भरे जा रहे पर्यावरण अधिकारी के 12 पद, राज्य लोकसेवा आयोग ने मांगे आवेदन; जानें कितनी लगेगी फीस

Himachal Job News: राज्य लोकसेवा आयोग ने पर्यावरण अधिकारी के 12 पद भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 31 दिसंबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। यह पद पर्यावरण, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और जलवायु परिवर्तन विभाग में भरे जाएंगे।

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पर्यावरण विज्ञान, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान में एमएससी या पर्यावरण, सिविल इंजीनियरिंग से एमटेक पास करने वाले भर्ती के लिए पात्र होंगे। 18 से 45 वर्ष की आयु वाले आवेदन कर सकते हैं।

सामान्य, सामान्य शारीरिक रूप से विकलांग (अस्थि विकलांग, मूक-बधिर और श्रवण बाधित), ईडब्ल्यूएस (बीपीएल श्रेणी में शामिल नहीं), डब्ल्यूएफएफ, जरनल एक्स सर्विसमैन अभ्यर्थियों को 600 रुपये फीस देनी होगी।

एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस अंडर यूआर बीपीएल वर्ग, एससी, एसटी, ओबीसी एक्स सर्विसमैन के लिए 150 रुपये फीस तय की गई है। प्रदेश के भूतपूर्व सैनिक पुरुष अभ्यर्थी जो भारत सरकार के अधीन अपनी सामान्य सेवा अवधि पूरी करने के बाद रक्षा सेवाओं से कार्यमुक्त हुए हैं और हिमाचल प्रदेश के दृष्टिबाधित एवं दृष्टिबाधित पुरुष अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है। महिला अभ्यर्थियों को भी शुल्क से छूट रहेगी।

#Atnnews #assamJobNews #assamJobNewsToday #atnNews #atnTvNews #bbcNews #bdNews #bdnews #bodoJobNews #bodoJobNewsVideo #bodoNews #chakrirNewsJob #DLSNews #govtJobNews #HimachalJobNews #himachalNews #JobNews #jobNewsBangladesh #jobNewsBd #jobNewsToday #jobNewsTripura #jobNewspaper #JobsInHimachalNews #mpoNews #News #newsLive #News24 #news24bd #news24tv #sarkariJobNews #shimlaNews #somoyNews #topNews #tripuraJobNews #tripuraJobsNews #tvNews #ukNews #wbJobNewsToday

Client Info

Server: https://mastodon.social
Version: 2025.07
Repository: https://github.com/cyevgeniy/lmst